Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 फरवरी । नगला नंदू निवासी लक्ष्मी सिंह राना ने हाथरस गेट थाने में तहरीर देकर उषा देवी, भूरी सिंह और देवेंद्र सिंह पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर लात-घूंसों तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लक्ष्मी सिंह का कहना है कि इस दौरान उनकी पत्नी शीला देवी और पुत्रवधू रंगीता भी मारपीट में घायल हो गईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि नामजद व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page