Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 19 फरवरी । सिकंदराराऊ क्षेत्र के बाजिदपुर रोड पर गुरुवार को अवैध रूप से संचालित ‘इश्का क्लीनिक’ पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। यह कार्रवाई संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, एवं नोडल/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.आई. आलम के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों को क्लीनिक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिनमें आरोप था कि यहां अवैध रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच और प्रसव कराए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस बल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाजिदपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। बताया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी पहले कई बार इस क्लीनिक के अवैध संचालन की शिकायतें दी जा चुकी थीं। उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के बाद क्लीनिक का संचालन पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यदि इस प्रकार के अवैध क्लीनिक या स्वास्थ्य सेवाओं की सूचना मिलती है, तो उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page