हाथरस 19 फरवरी । वाटर वर्क्स कॉलोनी में गुरुवार सुबह अज्ञात चोरों ने चार पहिया वाहन का इस्तेमाल कर सूअरों की चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। चोर सूअरों को पकड़कर कार में डालते हुए मौके से फरार हो गए। चोरी के दौरान क्षेत्र में मौजूद कुत्ते लगातार भौंकते रहे, लेकिन चोरों ने बेखौफ होकर अपनी गतिविधि जारी रखी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पशु स्वामी राहुल कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार सुबह अपने पशुओं को दाना-पानी देने पहुंचे तो सूअर वहां नहीं मिले। आसपास काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें सुबह करीब 4:52 बजे कुछ अज्ञात लोग चार पहिया कार से आते और सूअरों को उठाकर ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।











