Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 फरवरी । यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बीते 13 दिनों से धरने पर बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया की मंगलवार को धरना स्थल पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। कमजोरी महसूस होने के बाद वे कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मच गई। अधिकारी पहले जिला अस्पताल पहुंचे, यह पता करने के लिए कि कहीं पंकज धवरैया को वहां भर्ती तो नहीं कराया गया है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम और प्रशासनिक अधिकारी उनके निवास कंचन नगर के बाहर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे, जहां वे आंदोलन कर रहे हैं। चिकित्सकों ने मौके पर ही उनका ब्लड प्रेशर सहित आवश्यक परीक्षण किया। बताया गया कि सुबह से उन्हें हल्का बुखार भी था।

डॉक्टरों और पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद चिकित्सकों ने बताया कि पंकज धवरैया की स्थिति अब सामान्य है, हालांकि कमजोरी बनी हुई है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं बताई गई है। एहतियात के तौर पर धरना स्थल और उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page