Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 फरवरी । राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का तृतीय एक दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हुआ। शिविर में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. सत्य प्रिया बंसल ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ।

शिविर के दौरान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसण्डा की एक टीम ने महाविद्यालय का दौरा किया। टीम में डॉ. जगदीश प्रसाद और वैशाली परमार शामिल थे। उन्होंने विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और दंत जांच की, साथ ही आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को दैनिक स्वच्छता, संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और साफ-सफाई को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सत्य प्रिया बंसल ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक आहार लेने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने जोर दिया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, और युवाओं को अपनी दिनचर्या में अनुशासन व संतुलन बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. देवेंद्र गौतम, डॉ. राधा शर्मा, डॉ. नीरज उपाध्याय सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी ओमकार वर्मा, अमित और ओम सिंह उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार ने शिविर के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page