Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 फरवरी । क्षेत्र के नगला बैरू गांव से 14 वर्षीय छात्र रघु 12 फरवरी से लापता है। कक्षा 9 का यह छात्र स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

गांव नगला बैरू निवासी मनोज कुमार ने 14 फरवरी को कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र रघु, जो मुरसान मार्ग स्थित बीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है, 12 फरवरी की सुबह स्कूल के लिए निकला था। सुबह करीब 11 बजे करवन नदी पुल के पास स्कूल के एक अध्यापक ने रघु को देखा। अध्यापक ने उससे स्कूल न जाने का कारण पूछा तो रघु ने बताया कि देर हो जाने के कारण वह स्कूल नहीं गया। अध्यापक ने इसकी जानकारी फोन पर परिजनों को दी और परिजनों ने उसे घर भेजने के लिए कहा। दोपहर करीब 1 बजे रघु घर पहुंचा, लेकिन उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार, उसने स्कूल ड्रेस बदलकर घरेलू कपड़े पहन लिए और स्कूल की वर्दी बैग में रख दी। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वह घर से कहीं चला गया। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 14 फरवरी को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अभी तक छात्र के संबंध में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। चौकी इंचार्ज उमेश तिवारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर छात्र को तलाशा जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को छात्र के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल कोतवाली सादाबाद को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page