Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 फरवरी । आज आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाह, प्रदेश महामंत्री उमेश पांडेय तथा मांडलिक मंत्री अलीगढ़ मण्डल/जिलाध्यक्ष हाथरस ब्रजेश वशिष्ठ द्वारा सौंपे गए मांगपत्र पर महत्वपूर्ण पहल हुई। आगरा स्नातक खण्ड से भाजपा एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ ने उक्त मांगपत्र के समर्थन में अपना पत्र संलग्न करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देर शाम भेंट कर उन्हें सौंपा। एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने हमारा हाथरस को जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों की मांगों को सकारात्मक रूप से लेते हुए शीघ्र निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि कल बजट सत्र का अंतिम दिन है, ऐसे में शिक्षामित्रों को इस पहल से बड़ी उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page