Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 फरवरी । आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन छापेमारी की गई।

सहायक आयुक्त खाद्य–2 रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व व निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत छापा मार कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान बिक्री हेतु तैयार किए जा रहे पोटैटो चिप्स, चिप्स में प्रयुक्त सीजनिंग मसाला, स्ट्रटेड स्नैक्स पैलेट तथा प्रयोग में लाए जा रहे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने संदेह के आधार पर जांच के लिए लिए गए। मौके पर पाए गए स्ट्रटेड स्नैक्स पैलेट के 178 कट्टों को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित इकाई को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। सभी नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, डॉ. विकास कुमार, करतार सिंह एवं सुरेंद्र कुमार गौड़ आदि शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त एफएसएसएआई के अंतर्गत संचालित फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW) के माध्यम से अलीगढ़ रोड स्थित विभिन्न मिठाई एवं किराना दुकानों पर मिठाइयों, मावा, दालों एवं पिसे मसालों की मौके पर जांच की गई तथा दुकानदारों को तत्काल जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page