हाथरस 19 फरवरी । रेवेन्यू बार एसोसिएशन हाथरस के वार्षिक चुनाव 2026 के उपरांत आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोस्वामी एडवोकेट, जमुना प्रसाद शर्मा एडवोकेट तथा सहायक चुनाव अधिकारी अजय कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा संपन्न कराई गई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडे उपस्थित रहे। उनके साथ बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी विनोद कुमार रावत एवं रामेश्वर उपाध्याय एडवोकेट, ब्लॉक प्रमुख मुरसान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्य प्रकाश वर्मा एडवोकेट, महासचिव अमित कुमार उपाध्याय एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा जैन एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश गौतम एडवोकेट, सह सचिव कालीचरण उपाध्याय एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष दिनेश राजपूत एडवोकेट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद शर्मा एडवोकेट, जगदीश प्रसाद जायसवाल एडवोकेट, राकेश शर्मा एडवोकेट, अशोक कुमार शर्मा एडवोकेट, विवेक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, सुदर्शन शर्मा एडवोकेट, भूपेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह में अधिवक्ताओं का उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।
Check latest article from this author !
शोरूम संचालक ने सीजेएम कोर्ट में दी तहरीर, धोखाधड़ी और धमकी का आरोप
February 19, 2026
घर में घुसकर मारपीट का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
February 19, 2026
Related Posts
Recent Posts
एडी हेल्थ डॉ. मोहन झा ने जिला
February 19, 2026
शोरूम संचालक ने सीजेएम कोर्ट में दी
February 19, 2026
घर में घुसकर मारपीट का आरोप, तीन
February 19, 2026
मारपीट का आरोप, तीन नामजदों के खिलाफ
February 19, 2026
भैंस चोरी के शक में दो पक्षों
February 19, 2026
सीएमओ कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की
February 19, 2026
चंदपा में परीक्षा देने आए छात्र से
February 19, 2026
Weather
Hathras
11:03 pm,
Feb 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











