Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 फरवरी । हाथरस जंक्शन क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सरिया भी बरामद किए हैं। मामले में अब तक सभी नामजद अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा चुकी है।

दिनांक 02.02.2026 को वादी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र शीलेन्द्र पाल निवासी ग्राम अखईपुर, थाना हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना दी गई कि उसी दिन सायं लगभग 6:45 बजे उनका बेटा संजय उर्फ संन्जू गांव में भूपेन्द्र की चक्की से आटा लेने जा रहा था। रास्ते में सौरव के घर के सामने गांव के ही अभियुक्तगण ने लाठी, सरिया व तमंचा से जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया, जिससे संजय के शरीर व सिर में गंभीर चोटें आईं। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घायल संजय को उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान घायल की वरुण हॉस्पिटल, अलीगढ़ में मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन की 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया। थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05.02.2026 को दो आरोपियों को तथा 10.02.2026 को एक अन्य आरोपी सोमदत्त उर्फ राजू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। शेष आरोपियों की तलाश जारी रही। इसी क्रम में आज 1थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने नामजद आरोपी शिवम उर्फ शिब्बू एवं गोविन्द को ग्राम दरियापुर रेलवे ओवरब्रिज ढलान, सासनी रोड से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो सरिया बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page