
हाथरस 19 फरवरी । मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 से 16 फरवरी तक बचे हुए लाभार्थियों के सापेक्ष उत्कृष्ट कार्य करते हुए जनपद हाथरस ने प्रदेश में द्वितीय स्थान तथा मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधुर कुमार द्वारा जनमानस से अपील की गई है कि आयुष्मान योजना के सभी पात्र लाभार्थी शीघ्रातिशीघ्र अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। इसके लिए वे समस्त चिकित्सा इकाइयों, पंचायत सहायकों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र लाभार्थी ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं और नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ की इस महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने दी है।











