Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 फरवरी । श्री सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति के महिला मंडल द्वारा गौशाला मार्ग स्थित श्री हरि सत्संग भवन में होली महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राधा–कृष्ण की भक्ति और रंगों की छटा से सम्पूर्ण हरि सत्संग भवन भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन, फूलों की होली और पारंपरिक रंगोत्सव के माध्यम से प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सुनीता अग्रवाल, मंजू शर्मा, रेखा गुप्ता, अलका अग्रवाल, निर्मल चतुर्वेदी, जागृति वार्ष्णेय, दीपमाला अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, जाह्नवी भौतिका सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page