
हाथरस 18 फरवरी । चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में घरेलू विवाद के चलते 32 वर्षीय संगीता पत्नी विजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद देर रात उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारकर पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में संगीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। संगीता के तीन बच्चे बताए जा रहे हैं।

















