Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 फरवरी । नगर के बीचो-बीच घंटाघर स्थित एक मेडिकल स्टोर से शातिर ने चोरी कर ली। वहीं चोरी का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें शातिर का चेहरा साफ देखा जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 3:45 के करीब घंटाघर स्थित हाथरस औषधि भंडार से एक व्यक्ति कुछ सामान खरीदने आया, जहां उसने कुछ सामान भी खरीदा, लेकिन इस दुकान से चिपकी हुई दूसरी दूकान हाथरस ड्रग हाउस से इस शातिर व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर दो इंपोर्टेड जैतून की तेल की बोतल चुरा ली। काउंटर पर रखे अपने बैग में रखकर वहां से फरार हो गया। जबकि इस चोरी की घटना की पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जहां उक्त व्यक्ति का चेहरा साफ देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page