
हाथरस 18 फरवरी । हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा 16 फरवरी को जूम मीटिंग के माध्यम से आयोजित पहले वेबिनार में मुख्या वक्ता किशनगढ़, राजस्थान निवासी सी ए अंकित सोमानी जी (पूर्व कोषाध्यक्ष, सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल) ने नए आयकर अधिनियम 2025 पर तकनीकी गाइड प्रस्तुत की। पुराने और नए अधिनियम की तुलनात्मक अध्ययन पर विस्तृत चर्चा हुई। विदित है कि गत वर्ष नए आयकर कानून को संसद द्वारा पारित किया जा चुका है और यह 01 अप्रैल 2026 से देश भर में लागू होना है। इस कार्यक्रम के आयोजन में हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के साथ छत्तीसगढ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन, उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन एवं रायपुर टैक्स बार एसोसिएशन का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीए किशोर बार्डिया जी (पूर्व अध्यक्ष, सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल) थे। स्वागत उद्बोधन सीए नितिन के. वार्ष्णेय (हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष), सीए सुनील अग्रवाल, रायपुर (छत्तीसगढ़ सीए एसोसिएशन अध्यक्ष) एवं एडवोकेट निखिल अग्रवाल, रायपुर (रायपुर टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष) ने किया। मुख्य अतिथि रायपुर से सीए किशोर बार्डिया जी ने नए आयकर कानून के बारे में बताया और आयोजकों को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया । कार्यक्रम का संचालन सीए प्रतीक अग्रवाल (हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन कोषाध्यक्ष) ने किया।
हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा इस प्रकार का यह पहला प्रयास था जिसमे सभी कर सलाहकारों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन में हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नितिन के. वार्ष्णेय, सचिव सीए गीतांश बिन्दल तथा कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल की प्रमुख भूमिका रही। हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा आगे भी सभी सदस्यों के हित के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहने का प्रयास किया जायेगा। हाथरस, प्रयागराज, उदयपुर, रायपुर, नोएडा आदि से लगभग 100 सीए एवं अधिवक्ताओं ने इस वेबिनार में भाग लिया। अंत में सभी श्रोताओ ने आयोजकों एवं मुख्य वक्ता का इस आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह तीन वेबिनार श्रृंखला का पहला भाग था। अगले वेबिनार 19 एवं 20 फरवरी 2026 को होंगे।

















