सादाबाद 18 फरवरी । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से सादाबाद में कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर प्रशासन की सख्ती साफ नजर आई। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर ही छात्र-छात्राओं को रोककर सघन तलाशी ली गई। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की नकल सामग्री, मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने पर परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित कर नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है। तलाशी के बाद प्रवेश पत्र और पंजीकरण पत्र का मिलान कर ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। नगर क्षेत्र में इस बार चार विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज, सादाबाद इंटर कॉलेज, राम श्री देवी कन्या इंटर कॉलेज और आरबीएस इंटर कॉलेज शामिल हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए खंड विकास अधिकारी को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी और वह स्वयं लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। परीक्षा शुरू होने से पहले कक्ष निरीक्षकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखी गई, जो अपने बच्चों की परीक्षा समाप्त होने तक इंतजार करते रहे। प्रशासन ने आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार कड़ी निगरानी और पारदर्शिता के साथ व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस के खेड़ा परसौली में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश
February 18, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में कल गुरूवार से शुरू होगा
February 18, 2026
हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने नए आयकर
February 18, 2026
हाथरस के खेड़ा परसौली में महिला ने
February 18, 2026
हाथरस में मेडिकल स्टोर से शातिर ने
February 18, 2026
छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता से दिया जल
February 18, 2026
हाथरस में आठ केंद्रों पर 12वीं के
February 18, 2026
हाथरस में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के
February 18, 2026
Weather
Hathras
10:00 pm,
Feb 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















