सिकंदराराऊ (हसायन) 18 फरवरी । जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर हसायन क्षेत्र के गौरक्षकों ने पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम ओसी कलेक्ट्रेट प्रज्ञा यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निराश्रित गौवंश तस्करी तथा गांव बपंडई स्थित अस्थायी बृहद गौ संरक्षण केंद्र में पाई गई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। ओसी कलेक्ट्रेट ने शिकायत के आधार पर जांच कर रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी की रात करीब एक बजे पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव बपंडई के अस्थायी बृहद गौ संरक्षण केंद्र में महाराष्ट्र नंबर (एमएच 04 केयू 1937) का छह पहिया बॉडीबंद कंटेनर संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया था, जिसमें 12 से 14 निराश्रित गोवंश बंधे मिले। गौरक्षकों और ग्रामीणों के पहुंचने पर कथित पशु तस्कर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद उपजिलाधिकारी सिकंद्राराऊ संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ जैनेन्द्र नाथ अस्थाना ने गौशाला का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रजिस्टर में 83 निराश्रित गौवंश दर्ज मिले, जबकि मौके पर केवल 60 गौवंश पाए गए। साथ ही गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए। गौरक्षकों ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संदीप उपाध्याय, जतिन सविता, श्यामवीर सिंह, अमन सिंह और डिप्टी सिंह सविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस के खेड़ा परसौली में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश
February 18, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में कल गुरूवार से शुरू होगा
February 18, 2026
हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने नए आयकर
February 18, 2026
हाथरस के खेड़ा परसौली में महिला ने
February 18, 2026
हाथरस में मेडिकल स्टोर से शातिर ने
February 18, 2026
छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता से दिया जल
February 18, 2026
हाथरस में आठ केंद्रों पर 12वीं के
February 18, 2026
हाथरस में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के
February 18, 2026
Weather
Hathras
9:35 pm,
Feb 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















