Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 18 फरवरी । हसायन कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर-जलेसर मार्ग स्थित गांव ततारपुर (गंगापुर) के एक इत्र व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रानू जादौन के प्रतिनिधि पति कृष्ण कुमार सिंह जादौन उर्फ रिंकू भैय्या ने लघु सिंचाई विभाग से मध्यम गहरे नलकूप ट्यूबवेल संयोजन के लिए आवेदन किया था और 5,100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर विभाग में जमा भी कर दिया था। इसके बाद उनके मोबाइल पर स्वयं को लघु सिंचाई विभाग का प्रमुख सचिव बताने वाले व्यक्ति ने कॉल कर पुनः 5,100 रुपये ऑनलाइन जमा करने को कहा और व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेज दिया। जनसेवा केंद्र के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान कर दिया गया। बाद में अवर अभियंता गवेन्द्र सिंह और बोरिंग तकनीशियन रिंकी सेंगर से जानकारी करने पर पता चला कि डिमांड ड्राफ्ट पहले ही जमा हो चुका था और कॉल फर्जी थी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे साइबर ठग नलकूप संयोजन के आवेदकों को निशाना बना रहे हैं और किसानों को किसी भी अनजान कॉल, लिंक या क्यूआर कोड पर भुगतान न करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page