सिकंदराराऊ (हसायन) 18 फरवरी । हसायन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहीरान में एक सब्जी विक्रेता महिला के साथ उसके देवर द्वारा मारपीट और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता चांदनी पत्नी दीपू ने कोतवाली में दी गई लिखित तहरीर में बताया कि वह अपने घर के बाहर उपडाकघर के निकट सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उनके पति दीपू गांव-गांव फेरी लगाकर सब्जी बेचने के लिए किस्त पर खरीदी गई मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। आरोप है कि देवर ने मोटरसाइकिल चलाने के लिए मांगी, लेकिन किस्त पर ली गई गाड़ी और उसके शराब के नशे में रहने की आदत के चलते चांदनी ने देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर देवर घर में घुस आया, कमरे में रखे बर्तन व अन्य सामान सड़क पर फेंक दिए और कमरे में ताला लगाकर चाबी देने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर उसने चांदनी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे जेठ अजय और जिठानी भूरी के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, लेकिन आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस के खेड़ा परसौली में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश
February 18, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में कल गुरूवार से शुरू होगा
February 18, 2026
हाथरस चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन ने नए आयकर
February 18, 2026
हाथरस के खेड़ा परसौली में महिला ने
February 18, 2026
हाथरस में मेडिकल स्टोर से शातिर ने
February 18, 2026
छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता से दिया जल
February 18, 2026
हाथरस में आठ केंद्रों पर 12वीं के
February 18, 2026
हाथरस में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के
February 18, 2026
Weather
Hathras
10:51 pm,
Feb 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















