Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 फरवरी । हाथरस में शासन द्वारा संचालित अभियान “ऑपरेशन क्लीन” के अंतर्गत अवैध शराब के निस्तारण की बड़ी कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेशानुसार थाना हाथरस जंक्शन पर आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत दो अभियोगों से संबंधित दाखिल माल (अवैध शराब) के निस्तारण हेतु आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर, हाथरस के आदेश के अनुपालन में रीडर संजय कुमार तथा सहायक क्लर्क चिंटू कुमार (न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) की उपस्थिति में यह कार्रवाई संपन्न कराई गई। थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन एवं हैड मोहर्रिर द्वारा मालखाने से करीब 1,000 लीटर अवैध व्हिस्की (अनुमानित कीमत ₹23 लाख) निकलवाकर नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया तथा गड्ढे को दबाकर पूर्ण रूप से निस्तारित किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयासों को मजबूती मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page