
हाथरस 18 फरवरी । जेसीआई हाथरस स्पार्कल का दूसरा अधिष्ठापन समारोह बीते सोमवार को अलीगढ़ रोड स्थित एक रिजॉर्ट में हुआ, जिसमें गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में ZP मिलन अग्रवाल, इंस्टॉलेशन ऑफिसर ZVP कुशाग्र अग्रवाल, स्पेशल गेस्ट IPZP कपिल अग्रवाल रहे। जेसीआई हाथरस स्पार्कल की अध्यक्ष जेसी सीमा मित्तल ने जेसी सुनयना अग्रवाल को 2026 के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। तथा उन्हें कॉलर पहना कर शपथ ग्रहण कराई। सचिव पद जेसी दीप्ति गर्ग और कोषाध्यक्ष पद जेसी सीमा अग्रवाल को सौंपा गया। वाइस प्रेसिडेंट का पद जेसी मीनू अग्रवाल को सौंपा गया। सर्वप्रथम मंचासीन अधिकारियों और अतिथियों द्वारा गणेश के सामने दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके पश्चात बाल कलाकार लवंशी अग्रवाल द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर जॉन ऑफिसर जेसी दीप्ति अग्रवाल और जेसी रुपेश गर्ग उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में जेसी शिवानी और जेसी नेहा मित्तल रही। कार्यक्रम का सफल संचालन जेसी अंजना गर्ग और शीतल अग्रवाल द्वारा किया गया। सभी सखियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। सभी ने साथ में मिलकर हाउजी खेली। और खूब सारी सेल्फी ली। अंत में जेसीआई हाथरस स्पार्कल की सचिव जेसी दीप्ती गर्ग जी ने सभी का धन्यवाद किया।















