Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 फरवरी । कस्बा सहपऊ के मोहल्ला जाटवपुरी में शादी समारोह की तैयारियों के दौरान पिता-पुत्र पर हमला किया गया। इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार में बेटे और बेटी की शादी होनी है, जिसके कार्यक्रम चल रहे थे। घायल सौरभ ने सहपऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके घर पर उसकी बहन की शादी 19 फरवरी के साथ उसकी भी शादी 21 फरवरी को होनी है। घर में नाते-रिश्तेदार आए हुए थे। सौरभ के अनुसार, मोहल्ले के ही रोहित, मोहित, प्रिंस उर्फ छोटा, गिरीश और 2-3 अज्ञात युवक लाठी-डंडे व सरिया लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने आते ही सौरभ और उसके पिता वीरेंद्र सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सौरभ ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उसकी सोने की चेन तोड़ दी और उसके पिता की अंगूठी भी छीन ली। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page