सादाबाद 17 फरवरी । क्षेत्र के गांव टीकैत अरौठा में सोमवार को एक बेकाबू सांड ने हमला कर दिया। इस घटना में बच्चों सिंह, सुखीराम, मनवीर सिंह, संत कुमार सहित लगभग एक दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय सांड गांव की गलियों में घूम रहा था। अचानक वह उग्र हो गया और राह चलते लोगों तथा खेत-खलिहान में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। सांड ने जिसे भी सामने पाया, उसे गिराकर घायल कर दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे डरकर अपने घरों में दुबक गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से सांड को घेरने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सांड को रस्सियों से काबू कर एक खाली स्थान पर बांध दिया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा और उग्र पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है। पहले भी कई बार ऐसे पशु लोगों को घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है। घायल ग्रामीणों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद विधायक ने विधानसभा में उठाई क्षेत्र
February 17, 2026
सादाबाद में आलू की खुदाई शुरू, पैदावार
February 17, 2026
सादाबाद : सांड के हमले में कई
February 17, 2026
फौजी हत्याकांड में दो आरोपियों की और
February 17, 2026
सादाबाद : शादी के दौरान पिता-पुत्र के
February 17, 2026
बाइक की टक्कर से बच्ची घायल, सादाबाद
February 17, 2026
सासनी : गाँव बांधनू में बंदरों के
February 17, 2026
Weather
Hathras
1:21 am,
Feb 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















