सादाबाद 17 फरवरी । विधायक गुड्डू चौधरी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में सादाबाद क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान खारे पानी, सिंचाई, आलू खरीद, बिजली आपूर्ति और आधारभूत सुविधाओं की ओर आकर्षित किया। विधायक ने बजट में किसान, मजदूर, महिला, शिक्षा और स्वास्थ्य वर्गों के लिए किए गए प्रावधानों पर सरकार का आभार व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र विशेष की जमीनी समस्याओं का समाधान भी उतना ही आवश्यक है। सादाबाद क्षेत्र में खारे पानी की बढ़ती समस्या को गंभीर बताते हुए विधायक ने स्थायी जल प्रबंधन योजना लागू करने की मांग की। उन्होंने मांट ब्रांच से पोषित नहरों में वर्षभर जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा रजवाहों व माइनरों को टेल तक पक्का कराने पर भी जोर दिया। नहर सफाई के बाद सिल्ट को सड़कों पर छोड़ने पर आपत्ति जताते हुए उचित निस्तारण की मांग की गई। ट्यूबवेल फीडरों पर 10 घंटे निशुल्क बिजली आपूर्ति के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए, विधायक ने इसे बढ़ाकर 15 घंटे करने की मांग की। सादाबाद को आलू बाहुल्य क्षेत्र बताते हुए विधायक ने आलू की सरकारी खरीद शुरू करने, कोल्ड स्टोरेज भाड़े पर सब्सिडी देने और आलू पर मंडी टैक्स समाप्त करने की मांग की। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने और आगरा में प्रस्तावित बीज उत्पादन केंद्र व प्रोसेसिंग यूनिट को शीघ्र शुरू कराने की बात भी रखी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित विद्युतीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण कराने, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना तथा नगर पंचायत सादाबाद के सीमा विस्तार की मांग भी विधानसभा में उठाई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद विधायक ने विधानसभा में उठाई क्षेत्र
February 17, 2026
सादाबाद में आलू की खुदाई शुरू, पैदावार
February 17, 2026
सादाबाद : सांड के हमले में कई
February 17, 2026
फौजी हत्याकांड में दो आरोपियों की और
February 17, 2026
सादाबाद : शादी के दौरान पिता-पुत्र के
February 17, 2026
बाइक की टक्कर से बच्ची घायल, सादाबाद
February 17, 2026
सासनी : गाँव बांधनू में बंदरों के
February 17, 2026
Weather
Hathras
11:18 pm,
Feb 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















