Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 17 फरवरी । क्षेत्र के गांव गुबरारी में एक महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नीरज देवी पत्नी राजकुमार निवासी गुबरारी मुरसान का कहना है कि 6 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे राजू,तेजवीर, रामलाल और बिनोद ने उनके पति राजकुमार, पुत्री रानी और गुडिया, जेठौत की पत्नी पायल के साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। नीरज देवी ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पति और पुत्रियों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आईं, तो आरोपियों ने थाना परिसर में भी उनके और परिवार के साथ दोबारा मारपीट की। थाना पुलिस ने हस्तक्षेप कर उनके परिवार को बचाया था। महिला का कहना है कि थाने में की गई मारपीट की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में भी मौजूद है और उनके पास साक्ष्य के तौर पर तस्वीरें भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page