Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 17 फरवरी । क्षेत्र के एक गांव में दो माह पूर्व में एक महिला के साथ घर में घुसकर दो सगे भाईयों ने छेड़खानी की है। महिला ने न्यायालय के आदेश पर मुरसान में दो सगे भाई और उनके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि 7 दिसंबर की शाम के 6 बजे वह अपने घर के अन्दर खाना बना रही थी, तभी संदीप, शम्मी उसके घर के अन्दर दीवार तोडकर घुस आये, आते ही उसे बुरी नीयत से पकड लिया और छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लात घूसों से मारपीट की। महिला का कहना है कि जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों के पिता भिक्कीलाल भी मौके पर पहुंच गये। आरोप है कि उन्होंने भी गाली गलौज करते अपने बेटों से मारपीट कराई है। महिला का कहना है कि मारपीट की आवाज सुनकर एक महिला आ गई और उन्होंने बचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page