Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । हाथरस जनपद के ग्राम सुजिया निवासी एवं भारतीय सेना में कार्यरत बनवारी लाल धनगर के पुत्र पारस धनगर ने जेईई मेन्स सत्र–I (जनवरी 2026) में 99.72 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। बनवारी लाल धनगर वर्तमान में भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। उनके छोटे पुत्र पारस धनगर इस समय चंडीगढ़ में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर पारस ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.72 परसेंटाइल हासिल की। पारस की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। सेना में कार्यरत पिता ने बेटे की सफलता को उसकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। पारस की इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है और अन्य छात्रों के लिए भी यह प्रेरणास्रोत बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page