
हाथरस 17 फरवरी । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की कन्हा विहार कॉलोनी निवासी नूतन रानी पत्नी शीतल शर्मा उद्यान विभाग में बाबू के पद पर तैनात हैं। उनके खाते से किसी ने तीन बार में 1.19 लाख रुपए पार कर दिए। इस बात की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए और फिर वह आनन-फानन में पंजाब नेशनल बैंक पहुंचीं। यहां पर उन्होंने खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा पर किए गए रुपयों की जानकारी दी। उनके खाते से दो बार में 49999-49999 रुपये और तीसरी बार में 20 हजार रुपये पार हुए हैं।

















