Hamara Hathras

Latest News

सासनी 17 फरवरी । सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सासनी कस्बे के एक गांव की है। पीड़िता की बहन के अनुसार, जब युवक कथित रूप से किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था, तभी उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिससे आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। मामले की जानकारी देते हुए क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सलामत खां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page