Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 फरवरी । सहपऊ कस्बे में सोमवार रात एक ट्रांसफार्मर की केबल जलने से लगभग 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रात 10 बजे से मंगलवार सुबह 9 बजे तक बिजली गुल रहने से नई बस्ती, मुख्य बाजार, पुराना बाजार, बनियाना और जाटवपुरी मोहल्लों के लोग प्रभावित हुए।घटना सोमवार रात करीब 10 बजे नई बस्ती में रखे ट्रांसफार्मर पर हुई, जब उसकी केबल में अचानक आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद इन सभी मोहल्लों में बिजली पूरी तरह से बंद हो गई। बिजली न होने के कारण इन मोहल्लों के निवासियों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि मोटरें नहीं चल पाईं। बिजली न होने के कारण इन मोहल्लों के निवासियों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि मोटरें नहीं चल पाईं। विद्युत अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर की केबल जलने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने जानकारी दी कि केबल को ठीक कर दिया गया है और मंगलवार सुबह करीब 9 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page