Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 17 फरवरी । विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 18 फरवरी, बुधवार को हिंदी विषय की परीक्षा के साथ वार्षिक बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ होगा। गांव महौं, बसई बाबस, इन्द्रनगर सिकतरा, बरसौली, गडौला, ठूलई और सूसामई सहित हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ऐहन व अन्य गांवों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। संतोष कुमार हरभेजी चंदेल इंटर कॉलेज (महौ), आदर्श इंटर कॉलेज, सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गडौला, जनता इंटर कॉलेज बरसौली, जनता इंटर कॉलेज इन्द्रनगर सिकतरा, मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई, एसकेडीएम पोरा, श्रीमती शांति देवी मुंशीलाल स्मृति इंटर कॉलेज पोरा, किरणदेवी इंटर कॉलेज सखी आबू तालिमपुर तथा दादा मेघ सिंह बघेल आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज सूसामई में केंद्र व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यों द्वारा सीटिंग प्लान तैयार कर लिए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, वॉइस रिकॉर्डर और डीवीआर की जांच-पड़ताल पूरी कर ली गई है। साथ ही कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता और सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page