सिकंदराराऊ 17 फरवरी । गत वर्षों की भांति ग्राम पंचायत टीकरी कला स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मंदिर सेवाकार श्री ब्रह्मदेव शर्मा के सानिध्य में भव्य मेला एवं दंगल का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति से ओतप्रोत इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बना दिया। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। खान-पान की दुकानों, बच्चों के मनोरंजन साधनों और विभिन्न आकर्षक स्टॉलों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। वहीं दंगल प्रतियोगिता में दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दंगल का शुभारंभ समाजसेवी लोकेश प्रधान द्वारा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया गया।
इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा जी, एडवोकेट अरुण दीक्षित, समाजसेवी रिंकू शर्मा, समाजसेवी शिवप्रताप सिसोदिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर पहलवान, एडवोकेट गौरव भारद्वाज, आचार्य सौरभदास, आचार्य अंकित भारद्वाज, अतुल भारद्वाज, आदित्य भारद्वाज, अंकित पुंढीर, गौरव पुंढीर, बीरेश पुंढीर, अशोक शर्मा, राजपाल (पूर्व प्रधान), हरिओम गुप्ता, दूरदर्शन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद विधायक ने विधानसभा में उठाई क्षेत्र
February 17, 2026
सादाबाद में आलू की खुदाई शुरू, पैदावार
February 17, 2026
सादाबाद : सांड के हमले में कई
February 17, 2026
फौजी हत्याकांड में दो आरोपियों की और
February 17, 2026
सादाबाद : शादी के दौरान पिता-पुत्र के
February 17, 2026
बाइक की टक्कर से बच्ची घायल, सादाबाद
February 17, 2026
सासनी : गाँव बांधनू में बंदरों के
February 17, 2026
Weather
Hathras
11:42 pm,
Feb 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















