Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । आज अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ परिक्षेत्रप्रभाकर चौधरी द्वारा जनपद हाथरस का वार्षिक निरीक्षण किया गया । पुलिस कार्यालय पहुंचने पर गार्द द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सीसीटीवी सेल, वीआईपी सेल और जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन किया गया तथा विभिन्न शाखाओं वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, डीसीआरबी, जन सूचना सेल, आईजीआरएस सेल, मानवाधिकार सेल सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई और समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस लाइंस का निरीक्षण करते हुए क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, बैरक, मैस, परिवहन शाखा और प्रशासनिक भवन का जायजा लिया गया। सीपीसी पुलिस कैंटीन का जीर्णोद्धार तथा नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट “ऊर्जा” का उद्घाटन भी किया गया। एडीजी ने उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता पर चर्चा की तथा पत्रकारों और पुलिस पेंशनर्स से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। थाना मुरसान के वार्षिक निरीक्षण में कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और शस्त्रागार का निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यतन रखने, माल मुकदमाती वाहनों की शीघ्र नीलामी तथा परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। आदर्श बैरक का जीर्णोद्धार भी किया गया। अंत में पुलिस परिवार की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामूहिक भोज का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page