Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । हाथरस में भारतीय किसान यूनियन के हरपाल गुट ने कलेक्ट्रेट परिसर में किसान और मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने एसडीएम प्रज्ञा यादव को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उद्यान मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका जैसे देशों से बिना टैक्स के कृषि आयात समझौते कर रही है, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने आलू के गिरते दामों पर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर आक्रोश जताया। यूनियन ने 2025 के श्रमिक विधेयक को वापस लेने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने, आलू की 1000 रुपये प्रति क्विंटल पर सरकारी खरीद सुनिश्चित करने और 500 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी देने की मांग की। साथ ही आलू का शीघ्र निर्यात, बिजली क्षेत्र का निजीकरण रोकने तथा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को दोगुना कर सरकारी खरीद सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। धरने में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, मंडल महामंत्री राम अवतार सिंह ठेनुआ सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अवतार सिंह ठेनुआ ने की तथा संचालन केहरी सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page