
हाथरस 17 फरवरी । अखिल भारतीय जैसवाल जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध जैन (मथुरा) एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुबोध जैन (आगरा) के निर्देशानुसार उनके प्रतिनिधि संजीव जैन ‘भूरा भैया’ तथा महेंद्र जैन के नेतृत्व में नयाबास मंदिर समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महासभा के सक्रिय सदस्य धीरज जैन, अभिषेक जैन एवं जिनेंद्र जैन सिम्पल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अतिशत क्षेत्र चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर नयांबास समिति में र्निविरोध चुने गये अध्यक्ष उमाशंकर जैन एवं नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन एवं मंत्री यतीश जैन का पुष्पमालाओं, अंगवस्त्र एवं मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संजीव जैन ‘भूरा भैया’ ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज को एकजुट कर मंदिर जी की भव्यता, सेवा और विकास के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। वहीं महेंद्र जैन ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, सेवा एवं समर्पण के भाव के साथ कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

















