Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत आज हाथरस पहुंचे और राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया के धरने को समर्थन दिया। पंकज धवरैया कंचन नगर स्थित अपने निवास के बाहर पिछले 11 दिनों से यूजीसी बिल और एससी/एसटी एक्ट के विरोध में धरने पर बैठे हैं। उनके समर्थन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राज शेखावत ने यूजीसी एक्ट को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के खिलाफ बताते हुए इसे “काला कानून” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस कानून को वापस कराने के लिए देशभर में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं और जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि सामान्य वर्ग के विभिन्न संगठनों ने मिलकर ‘सवर्ण समाज समन्वय समिति’ नामक फेडरेशन का गठन किया है। यह फेडरेशन 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे महाआंदोलन आयोजित करेगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आमंत्रण यात्राएं निकाली जा रही हैं। राज शेखावत ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंकज धवरैया जल्द ही पदयात्रा भी निकालेंगे, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। इस दौरान राज शेखावत और पंकज धवरैया ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। कार्यक्रम में समर्थकों की मौजूदगी में धरना जारी रखने का ऐलान किया गया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page