Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 18 फरवरी से 20 फरवरी तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ओढ़पुरा से निर्गत 11 केवी रूहेरी इंडस्ट्रियल फीडर पर जर्जर लाइन एवं विद्युत पोल बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 11 केवी रूहेरी इंडस्ट्रियल फीडर तथा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र लहरा से निर्गत 11 केवी रूहेरी नलकूप एवं रूहेरी ग्रामीण फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page