Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । आज जेसीआई हाथरस का 14वाँ इंस्टॉलेशन सेरेमनी समारोह भव्य रूप से अलीगढ़ रोड स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के नए सत्र के पदाधिकारियों का विधिवत पदभार ग्रहण कराया गया। समारोह के मुख्य अतिथि झाँसी से पधारे ZP JC मिलन अग्रवाल रहे, वहीं ZVP एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर JC कुशाग्र अग्रवाल ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर एडवोकेट दिनेश बंसल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त JCI हाथरस के अन्य चैप्टर्स से आए पदाधिकारी, अतिथि तथा सभी सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर JC डॉ राकेश गुप्ता को अध्यक्ष पद, JC राकेश शर्मा को सचिव पद तथा JC नितिन माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष पद सौंपा गया। मंच का सफल संचालन JC सुनील बंसल एवं JC अनुज वार्ष्णेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई, जिसमें युवा नेतृत्व विकास, सामाजिक सेवा गतिविधियाँ एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी अतिथियों का सम्मान, स्मृति-चिह्न भेंट तथा सामूहिक फोटो सेशन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण, अनुशासन और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page