Hamara Hathras

Latest News

सासनी 17 फरवरी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर पंचायत सासनी के चेयरमैन राजीव कुमार वार्ष्णेय द्वारा आयरन सुक्रोज सप्ताह का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान 8 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवती महिलाओं रूबी (गांव जरैया), आरती (गांव ममोता कला), हर्षिता (गांव महमुदपुर), श्रीमती सावित्री (गांव बिजाहरी) एवं कोमल (गांव हड़ोली) को लोहे की कढ़ाई तथा फल एवं हरी सब्जियों की टोकरी वितरित की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि पोषण किट में चुकंदर, गाजर, अनार, संतरा एवं पालक जैसी आयरन युक्त सामग्री दी गई है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को सलाह दी कि वे लोहे की कढ़ाई में बना भोजन करें, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, बथुआ नियमित रूप से खाएं तथा आयरन सुक्रोज की निर्धारित डोज समय से अवश्य लगवाएं। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह, स्टाफ नर्स उमा, सीमा सिंह, खुशबू, बीपीएम प्रशांत यादव सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page