Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । आज उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेशानुसार तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस अनु चौधरी के मार्गदर्शन में प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के पूर्व जनपद के विभिन्न स्थानों पर लघु/सूक्ष्म विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह जागरूकता कार्यक्रम इन्द्रा गांधी जूनियर हाईस्कूल मुरसान, ग्राम पंचायत सचिवालय दरियापुर, बारात घर धाधऊ, ग्राम पंचायत घर समामई, संविलियन विद्यालय टिपरस तथा टीकाराम स्मारक इंटर कॉलेज सिकरा में आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से 22 फरवरी 2026 (रविवार) को दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज, आगरा रोड हाथरस में आयोजित होने वाले बृहद विधिक सहायता मेगा शिविर की जानकारी दी गई। मेगा शिविर का उद्देश्य जनपद के आम नागरिकों, विशेषकर गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को एक ही स्थान पर न्यायिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण, मध्यस्थता एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत एवं नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र, क्षतिपूर्ति योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, चिकित्सा सहायता योजनाएं, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मनरेगा जॉब कार्ड एवं भुगतान संबंधी समस्याएं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण आदि योजनाओं से संबंधित लाभ लेने के लिए नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 22 फरवरी को मेगा शिविर में उपस्थित होने की अपील की गई है। कार्यक्रमों का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के पराविधिक स्वयंसेवक चित्र सिंह, रामकुमार शर्मा, सत्यनारायण, उर्मिला, साहब सिंह एवं यज्ञदत्त शर्मा द्वारा किया गया। सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस बृहद विधिक सहायता मेगा शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page