
हाथरस 17 फरवरी । जेसीआई हाथरस विक्ट्री द्वारा कल 5वाँ स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं गरिमामय रूप से आयोजित किया गया, जिसमें वर्ष 2026 के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। समारोह में झांसी से जेसी मिलन अग्रवाल व जेसी कुशाग्र अग्रवाल, मथुरा से जेसी कपिल अग्रवाल, जोन ऑफिसर दीप्ति अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि, जेसी सदस्य एवं शहर के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष रीना गुप्ता, सचिव जेसी नेहा गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष जेसी कोमल माहेश्वरी चुनी गईं, जबकि बोर्ड सदस्यों जेसी नीतू अग्रवाल, जेसी रेनू खंडेलवाल, जेसी रीता सेंगर, जेसी ऋचा बंसल एवं जेसी छवि माहेश्वरी का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में जेसी मुक्ता वार्ष्णेय, जेसी ममता वार्ष्णेय, जेसी संध्या, जेसी मीता कौशल, जेसी मीनाक्षी व जेसी रति मिश्रा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। नव-निर्वाचित अध्यक्ष रीना गुप्ता ने संबोधन में समाज सेवा, नेतृत्व विकास एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।














