सिकंदराराऊ (हसायन) 16 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के हसायन जलेसर मार्ग पर म्यान के पुल के पास दो मोटरसाइकिल (बाइकों) में आमने सामने की आपस में भिंडत हो गई। घटना के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि दूसरा मोटरसाइकिल बाइक सवार मामूली चोट आने के दौरान मौके से भाग जाने में सफल हो गया।दोनों घायलों को महिला जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि इत्र व्यापारी पति ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिए भिजवाया गया।जहां से गंभीर हालत होने पर दोनों घायलों को हायर मेडीकल सेंटर उपचार हेतु हाथरस शहर के लिए रैफर किया गया।श्याम यादव उम्र साठ वर्ष निवासी गडिया खेड़ा जनपद एटा शाम को अपने गांव से हसायन के नजदीक इटरनी गांव के ईट भट्टे पर मजदूरी पर काम करने के लिए आ रहे थे।जैसे ही वह नगला अहीर गंगापुर जलेसर हसायन वाले मार्ग पर स्थित गांव नगला आम के नजदीक म्यान(मिलान)के पुल पर पहुंचे।तो हसायन की ओर सामने से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल बाइक सवारों द्वारा श्याम यादव की मोटरसाइकिल बाइक में सामने से टक्कर मार दी।जिससे श्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।इनके साथ चंद्रप्रकाश भी आ रहे थे।वह भी घायल हो गए।हसायन से अपने गांव ततारपुर के लिए अपने चार पहिया वाहन से जा रहे महिला जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रानू जादौन के इत्र कारोबारी प्रतिनिधि पति रिंकू सिंह जादौन के द्वारा अपना चार पहिया वाहन को मौके पर रोककर तत्काल दोनो मोटरसाइकिल सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भिजवाया गया।जहां पर दोनो घायलों की चिंताजनक हालत होने पर चिकित्सकों के द्वारा दोनों को हाथरस जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बालू से भरा ट्रक
April 5, 2026
Weather
Hathras
12:03 am,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















