Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । अलीगढ़ रोड स्थित रूहेरी बाईपास पर आज शाम ‘कुंदन टी स्टॉल’ नाम से संचालित एक चाय की दुकान को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। दुकान के नाम और संचालक की पहचान को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसी मुद्दे पर राष्ट्र स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा अपने समर्थकों के साथ शाम करीब चार बजे मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में विवादित बोर्ड को हटवाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page