Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपतपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बना लिया। चोर नगदी सहित हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सगे भाई जगदीश और जितेंद्र अपने-अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। जगदीश पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि जितेंद्र रेलवे कर्मचारी हैं। चोरों ने दोनों भाइयों के अलग-अलग बने मकानों के बाहर लगे ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर करीब छह हजार रुपये की नकदी और अन्य कीमती घरेलू सामान अपने साथ ले गए। सुबह जब ग्रामीणों ने मकानों के दरवाजे खुले और ताले टूटे देखे तो उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page