Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2018 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त अनीश पुत्र जाबुद्दीन निवासी काशीराम कालोनी, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। शासन के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में इस अभियोग को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया गया। मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी सुनिश्चित की गई तथा अभियोजन शाखा द्वारा भी प्रभावी रूप से पक्ष रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप आज न्यायालय सीजेएम, हाथरस द्वारा अभियुक्त अनीश को जेल में बिताई गई अवधि की सजा एवं 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। पुलिस प्रशासन ने इसे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान की एक और सफलता बताया है, जिससे अपराधियों को दंडित कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page