हाथरस 17 फरवरी। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, किसानों एवं मातृशक्ति से जिलाध्यक्ष कांग्रेस विवेक उपाध्याय ने अपील की है कि अन्याय और कुशासन के विरुद्ध लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी, किसानों की उपेक्षा, महंगाई और महिलाओं की असुरक्षा गंभीर चिंता के विषय हैं तथा आमजन की समस्याओं पर सरकार की चुप्पी लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। इन मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 17 फरवरी 2026, मंगलवार को सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विवेक उपाध्याय ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक, नगर और गांव के साथियों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर इस लोकतांत्रिक आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि अधिकारों, भविष्य और संविधान की रक्षा का संघर्ष है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (17/02/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
February 16, 2026
हसायन : जहरीले कीडे के दंश से पालतू बेजुबान जानवर की हुई मौत
February 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (17/02/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
February 16, 2026
हाथरस में 16 फरवरी से मीजिल्स-रुबैला अभियान
February 16, 2026
हसायन : जहरीले कीडे के दंश से
February 16, 2026
हसायन : दो मोटरसाइकिल सवारों में हुई
February 16, 2026
सासनी में ब्रह्माकुमारीज की शिव संदेश शोभायात्रा,
February 16, 2026
सादाबाद : धूमधाम से निकली भोलेनाथ की
February 16, 2026
सादाबाद : मारपीट में घायल आरओ प्लांट
February 16, 2026
Weather
Hathras
10:04 pm,
Feb 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















