Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 फरवरी । महाकुम्भ 2025 के दौरान उत्कृष्ट, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाले जनपद के 40 होमगार्ड्स को मा० मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अतुल वत्स ने की।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने होमगार्ड्स द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली और उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना की। इस अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्दी केवल एक पहचान नहीं, बल्कि गरिमा और विश्वास का प्रतीक है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने महाकुम्भ जैसे विशाल एवं चुनौतीपूर्ण आयोजन में होमगार्ड्स की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी सतर्कता, सेवा भावना और कर्तव्यपरायणता से श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त हुआ। उन्होंने आगे कहा कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम और सेवा भाव से कार्य करना ही प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे होमगार्ड्स ने पूरी निष्ठा के साथ निभाया है। यह सम्मान उनके अथक परिश्रम और जिम्मेदारी का प्रमाण है। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित होमगार्ड्स को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page