Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 फरवरी । सादाबाद के मथुरा मार्ग स्थित बिधिपुर बंबा पर बीती रात एक अनियंत्रित कार पलट गई। कार में सवार लोग बिधिपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार टिकैत बंबा मार्ग से गांव की ओर जा रही थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे कार बंबा के किनारे पलट गई। रात का समय होने के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया गया है कि कार सवार लोग इको वाहन से शादी समारोह में शामिल होने आए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन को सीधा करने का प्रयास भी किया।

हैरानी की बात यह रही कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई। पुलिस ने मामले में अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बंबा मार्ग संकरा और अंधेरा होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। घटना के बाद शादी समारोह में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल जरूर बना, लेकिन सभी लोगों के सुरक्षित होने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page