सिकंदराराऊ (हसायन) 15 फरवरी | क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के अलावा स्थानीय कस्बा में पन्द्रह फरवरी दिन रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से विधि विधान के साथ साथ श्रद्धा विश्वास आस्था के साथ मनाया गया।महाशिवरात्रि के पर्व पर भोर की पहली किरण से भक्तो का सैलाब उमडता हुआ दिखाई दिया।भोर की पहली किरण से ही शिव भक्त भगवान भोलेनाथ महाकाल शिव शंभू के दरबार में जल पात्र व दुग्ध पात्र लेकर शिवालयों की ओर जाते हुए दिखाई दिए।महाशिवरात्रि के पर्व पर सबसे पहले भक्त कांवडियों ने भगवान शिव की प्रतिमा शिवलिंग का गंगाजल से जलाभिषेक करते हुए वैदिक सनातन धर्म की प्राचीन परम्परागत रीति-रिवाज वैदिक मान्यता के साथ भगवान शिव भोलेनाथ के विभिन्न प्रतिमा मूर्तियो की रौली,अक्षत चावल, पुष्प, फूल, धतूरा, लौंग, फल केला, अमरूद सपडी, बेलपत्र,बेर अर्पित कर मंत्रोच्चारण के साथ शिव स्तुति कर शिव चालीसा शिव आरती का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।महाशिवरात्रि के पर्व पर कस्बा के प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव शिव धाम मंदिर,प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज की बगीची के परिसर में स्थापित प्राचीन शिव मंदिर,बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित शिव मंदिर टुकिया मन्दिर पर कछला घाट व सोरो जी लहरा गंगाघाट से गंगाजल लाकर शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं द्वारा अभिषेक किया गया।महाशिवरात्रि पर्व पर नव विवाहिताओं ने भोलेनाथ शिव शंकर के शिवालय मंदिर पर पहुंचकर विधि-विधान के साथ जेहर चढ़ाई गई।गांव अंडौली स्थित श्री सर गंगा धाम शिव मंदिर में सौरौॅ जी लहरा घाट व कछला घाट से कवडियों द्वारा गंगा मैया का गंगा जल कावंड के माध्यम से लाकर भोलेनाथ महाकाल भगवान का जलाभिषेक किया।महाशिवरात्रि के पर्व पर वातावरण शिवमय दिखाई दिया।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बालू से भरा ट्रक
April 5, 2026
Weather
Hathras
1:35 am,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















