Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 15 फरवरी | क्षेत्र के गांव पिछौंती में आज 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व के उपलक्ष्य में सावन कृपाल रूहानी मिशन की पिछौती शाखा स्थित संत कृपाल आश्रम में एक भव्य सत्संग का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में भारी संख्या में संगत ने एकत्र होकर आध्यात्मिक लाभ उठाया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण परम संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के प्रेरक वीडियो प्रवचन रहे।वीडियो चलचित्र प्रवचन के दौरान उन्होंने ध्यान अभ्यास मेडिटेशन (Meditation) और मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन को सादगी और प्रेम से जीने का मार्ग बताया।मधुर भजनों और सामूहिक प्रार्थना के साथ संपन्न हुए इस सत्संग के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page